राजधानी भोपाल का पुतलीघर बस स्टैंड अपनी बदहाली पर बहा रहा है आँसू, शासन-प्रशासन मौन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राजधानी भोपाल का पुतलीघर बस स्टैंड अपनी बदहाली पर बहा रहा है आँसू, शासन-प्रशासन मौन | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया रोड स्थित पुतलीघर बस स्टैंड शहर के पुराने बस स्टैंडों में से एक है जो इस वक़्त अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा है। यहां पैर रखने तक के लिए जगह नहीं है, चारों ओर कीचड़ फैला हुआ है। बस तक पहुंचने के लिए यात्रियों को इस कीचड़ के बीच से होकर जाना पड़ रहा है।

राजधानी भोपाल का पुतलीघर बस स्टैंड अपनी बदहाली पर बहा रहा है आँसू, शासन-प्रशासन मौन | New India Times

बताया जा रहा है कि यहां से बैरसिया, विदिशा सहित कई मार्ग की बसें हर रोज रवाना होती हैं। जहाँ सैकड़ों यात्री यात्रा करते हैं। बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है न बैठने के लिए जगह है और न ही सामान रखने के लिए लेकिन कोई भी ज़िम्मेदार अधिकारी इस स्टैंड की व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं देता है।
बस स्टैंड पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए निगरानी समितियां तो बनीं हैं जो कागजों तक ही सिमट कर रह गईं हैं। जिन के कंधों पर यात्रियों कि सुविधाएं मुहैय्या करवाने की जिम्मेदारी है वह आंखें मूंदकर बैठे हुऐ हैं, वह सब ठीक होने का कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version