पंचायत चुनाव: झाबुआ, रामा, राणापुर मेघनगर क्षेत्र में मतदान जारी, मतदान करने वालों में दिख रहा है बड़ा उत्साह, कलेक्टर- एसपी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पंचायत चुनाव: झाबुआ, रामा, राणापुर मेघनगर क्षेत्र में मतदान जारी, मतदान करने वालों में दिख रहा है बड़ा उत्साह, कलेक्टर- एसपी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा | New India Times

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के द्वितीय चरण में जनपद पंचायत झाबुआ, रामा, राणापुर एवं मेघनगर क्षेत्र में मतदान सुबहा 7 बजे से शुरू हो गया है.

जनपद पंचायत झाबुआ में 68 ग्राम पंचायत है। यहां पर 247 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। यहां पर पुरूष मतदाता 69461 एवं महिला मतदाता 72855 है। यहां पर अन्य 07 मतदाता है। इस तरह कुल मतदाता 1 लाख 42 हजार 323 है। झाबुआ में जिला पंचायत सदस्य के लिए 02 वार्ड है। वार्ड क्रमांक 01 और वार्ड क्रमांक 02। जनपद सदस्य के लिए 20 वार्ड है। ग्राम पंचायत सरपंच के लिए 68 पद है पंच के लिए 1096 पद है। इसमें एक ग्राम पंचायत परवट निर्विरोध निर्वाचित हुई है। एक सरपंच ग्राम पंचायत बिसोली में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
जनपद पंचायत रामा में 55 ग्राम पंचायत है। यहां पर 198 मतदान केन्द्र बनाए गए है। यहां पर पुरूष मतदाता 55631 एवं महिला मतदाता 57761 है। यहां पर अन्य 06 मतदाता है। इस तरह कुल मतदाता 1 लाख 13 हजार 398 है। रामा में जिला पंचायत सदस्य के लिए 02 वार्ड है। वार्ड क्रमांक 03 और वार्ड क्रमांक 04। जनपद सदस्य के लिए 17 वार्ड है। ग्राम पंचायत सरपंच के लिए 55 पद है पंच के लिए 870 पद है। एक जनपद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए है।
जनपद पंचायत राणापुर में 47 ग्राम पंचायत है। यहां पर 184 मतदान केन्द्र बनाए गए है। यहां पर पुरूष मतदाता 53292 एवं महिला मतदाता 54295 है। यहां पर अन्य 08 मतदाता है। इस तरह कुल मतदाता 1 लाख 7 हजार 595 है। राणापुर में जिला पंचायत सदस्य के लिए 02 वार्ड है। वार्ड क्रमांक 05 और वार्ड क्रमांक 06। जनपद सदस्य के लिए 15 वार्ड है। ग्राम पंचायत सरपंच के लिए 47 पद है पंच के लिए 702 पद है।

जनपद पंचायत मेघनगर में 61 ग्राम पंचायत है। यहां पर 203 मतदान केन्द्र बनाए गए है। यहां पर पुरूष मतदाता 57715 एवं महिला मतदाता 59484 है। यहां पर अन्य 06 मतदाता है। इस तरह कुल मतदाता 01 लाख 17 हजार 205 है। मेघनगर में जिला पंचायत सदस्य के लिए 02 वार्ड है। वार्ड क्रमांक 10 और वार्ड क्रमांक 11 जनपद सदस्य के लिए 18 वार्ड है। ग्राम पंचायत सरपंच के लिए 61 पद है पंच के लिए 918 पद है।

मतदान शुक्रवार को प्रातः 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version