अबरार अहमद /शेख नसीम, भोपाल (मप्र), NIT:

भारत की सबसे कठिन मैराथन टफमैन मशोबरा हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में संपन्न हुई जिसमें देश विदेश से लगभग 400 प्रतिभागी सम्मलित हुए। भोपाल से न्यू गोल्फर ग्रुप के चार प्रतिभागियों डा .आयुश गुप्ता ै, ई . इमाम शेख, डा . सतीश मालवीय और श्री संजय तिवारी तथा मुंबई से ई . इमाम शेख के पुत्र ई . शेख शादाब ने भाग लिया। ई . इमाम शेख ने बताया कि टफमैन मशोबरा रूट समुद्र सतह से 2400 मीटर की ऊंचाई पर है। हाफ मैराथन का रूट 6 किमी प्लेन रोड में और 14 किमी की दूरी कच्चे रोड में 1.25 किमी चढ़ाई / उतार का थी । इस IRTA अप्रूवफ रूट पर दौड़ना आसान नहीं है अतः मशोबरा टफमैन में जाने से एक महीने पहले सभी प्रतिभागियों ने भोपाल की सभी चढ़ाई वाली पहाड़ियों पर अभ्यास किया था जिसके कारण मशोबरा की देवदार और पाइन वृक्षों से हरी भरी वादियों में सभी ने सुनिश्चित समय से पहले दौड़ पूरी की । डा आयुष गुप्ता की पोजिशन तृतीय रही। ई . इमाम शेख और ई शेख शादाब पिता पुत्र की जोड़ी टफमैन मैराथन में छाई रही।
