प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए अब 5 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए अब 5 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन | New India Times

प्राइवेट स्कूलों की प्रथम कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए अब 5 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में यह तिथि 30 जून तक निर्धारित थी। संचालक राज शिक्षा केंद्र श्री धनराजू एस ने बताया कि पात्रतानुसार निजी विद्यालय में निःशुल्क प्रवेश के लिए आवेदकों का चयन ऑनलाइन लॉटरी के द्वारा 14 जुलाई को किया जायेगा। संचालक श्री धनराजू ने बताया कि वर्तमान में स्थानीय निकाय निर्वाचन प्रक्रिया में शासकीय सेवकों की ड्यूटी और कई पालकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन के पश्चात सत्यापन कार्य नहीं कराए जा सकने की स्थिति में छात्र हित को दृष्टिगत रखते हुए समय सारणी में संशोधन किया गया है।
संशोधित समय सारणी अनुसार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन और त्रुटि सुधार 5 जुलाई 2022 तक करा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के बाद निकट के सत्यापन केंद्र में सत्यापनकर्ता अधिकारियों से 9 जुलाई तक सत्यापन कराए जा सकेंगे। 14 जुलाई 2022 को रेंडम पद्धति से ऑनलाइन लॉटरी द्वारा बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से स्कूल आवंटन पश्चात संबंधित बच्चा 23 जुलाई 2022 तक एडमिशन ले सकेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version