भाजपा के संगठन मंत्री एवं बुरहानपुर जिला प्रभारी का डाकवाडी में हुआ स्वागत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा के संगठन मंत्री एवं बुरहानपुर जिला प्रभारी का डाकवाडी में हुआ स्वागत | New India Times

बुरहानपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता इकबाल अंसारी आईना के आग्रह पर भाजपा के संगठन मंत्री एवं बुरहानपुर जिला प्रभारी श्री इकबाल सिंह गांधी के निवास पहुंने पर उनका पारंपरिक स्वागत एवं सत्कार किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एल्डरमैन उस्ताद लतीफ़ शाहिद, डाकवाड़ी की कद्दावर शख्सियत एवं भाजपा के कर्मठ सिपाही श्री ललित ज्ञानी, डाकवाडी वार्ड क्रमांक 36 के भाजपा उम्मीदवार श्री भरत भाई भुजडे, विशाल ज्ञानी, आकाश जामोदकर,,मोहित जामोदकर, केतन तराडे, हरीश दवे संदीप गहलोद, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता इक़बाल अंसारी आईना, सलीम अख्तर अंसारी, अरसलान अंसारी, अल्ताफ़ अंसारी, मुख्तार अंसारी, सहित अन्य युवाओं ने भाजपा के संगठन मंत्री श्री इक़बाल सिंह गांधी का आत्मीय अभिनंदन एवं फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपा संगठन मंत्री श्री इक़बाल सिंह गांधी ने पूर्व वरिष्ठ एंडरमैन एवं बुरहानपुर की सामाजिक शख्सियत उस्ताद लतीफ़ शाहिद, भाजपा के युवा समर्पित कार्यकर्ता ललित ज्ञानी से विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक बातचीत की और बैठे युवाओं को मार्गदर्शन दिया। यहां उन्होंने भाजपा के युवा कार्यकर्ता एवं वार्ड नंबर 36 से टिकट के दावेदार उद्देश्य ज्ञानी को भी मार्गदर्शन दिया और पार्टी नेताओं के मार्गदर्शन अनुसार पार्टी से जुड़े रहने की सलाह दी।वह भाजपा प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 36 श्री भरत भाई भुजडे के कार्यालय पहुंचकर पूर्व महापौर श्री अनिल भोसले की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को सफलता के टिप्स एवं मार्गदर्शन दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article