यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान वक्फ बोर्ड चेयरमैन जनाब खानू खान जी ने धौलपुर के वक्फ संपत्तियों का निरीक्षण करने के लिए दौरा किया. इस अवसर पर उन्होंने संपत्ति राजाखेड़ा बाईपास कब्रिस्तान एवं शिया कर्बला जीटी रोड धौलपुर का निरीक्षण किया तथा मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया. इस अवसर पर जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष मुन्ना खान अब्बासी ने बताया कि चेयरमैन खानू खान जी ने पूरे राजस्थान के वक्फ़ संपत्तियों के निरीक्षण का कार्यक्रम बनाया था जिसमें आज धौलपुर आए. धौलपुर सर्किट हाउस में उनका जबरदस्त स्वागत किया गया. उसके बाद उन्होंने सभी समाज के लोगों से वार्ता की तथा सभी लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुनकर समस्याओं को हल करने का निर्देश दिया. शाम को चेयरमैन साहब ने हजरत सर्फ अब्दाल शाह बाबा की मजार पर हाजिरी लगाई और दरगाह परिसर का मौका मुआयना किया. आज सुबह पटपरा स्थित वक्फ संपत्ति का निरीक्षण किया. इस मौके पर सभी समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया और अपनी अपनी समस्याओं से उनको अवगत कराया. सर्किट हाउस पर युवा कांग्रेस नेत्री एवं समाज सेविका शालिनी शर्मा जी ने उनका स्वागत किया तथा सुलेमान फारूकी अध्यक्ष जिला हज कमेटी, रहमान मिर्जा, फिरोज खान, फैयाज खान ब्लॉक अध्यक्ष, अनीश खान पूर्व ब्लाक अध्यक्ष उमर अध्यक्ष जिला अल्पसंख्यक विभाग धौलपुर आजाद उस्मानी पार्षद आजाद मिर्जा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दुर्गादत्त शास्त्री जी ने चेयरमैन साहब से मुलाकात की फरहत खान शरीफ खान मुन्ना कुरैशी हाजी अजमेरी खान रईस फारुकी शहजाद जल मानी जावेद बैग फरमान बैग पूर्व उपसभापति इसरार खान धर्मेंद्र शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजहरुद्दीन खान रजी अहमद राशिद अमन खान आदि सभी लोग उपस्थित रहे.
