जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के खिलाफ किया गया सत्याग्रह | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के खिलाफ किया गया सत्याग्रह | New India Times

जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा जिला मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के खिलाफ सत्याग्रह किया गया. इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गादत्त शास्त्री, कांग्रेस नेत्री शालिनी शर्मा, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर शिवचरण कुशवाह, कांग्रेस प्रवक्ता धनेश जैन, कांग्रेस नेता अमित मुद्गल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष भावना सिंगल आदि वरिष्ठ नेता उपस्थित थे. सत्याग्रह आंदोलन में उपस्थित कांग्रेस नेत्री शालिनी शर्मा ने बताया कि आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर हर जिला व ब्लाक स्तर पर सत्याग्रह आंदोलन का आयोजन किया गया था. यह सत्याग्रह आंदोलन भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा युवाओं के लिए लाई गई अग्निवीर योजना के विरोध में है. उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना से देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. जो युवा देश की सेना में भर्ती होकर हमारे देश की रक्षा करता है, हमारी रक्षा करता है, भारत मां की रक्षा करता है उस युवा को इस योजना के तहत 4 साल में रिटायर कर दिया जाएगा और जिस उम्र में एक युवा अपने पारिवारिक जीवन को प्रारंभ करता है उस उम्र में वो रिटायर होकर घर बैठ जाएगा और आगे अपने घर परिवार का जीवन यापन कैसे करेगा? उन्होंने कहा कि हमारी पूरी पार्टी युवाओं के साथ मिलकर संघर्ष करेगी और भाजपा की केंद्र सरकार को अग्निवीर योजना वापस लेने के लिए मजबूर करेगी. इस मौके पर कांग्रेस नेता अनीस खान, पूर्व पार्षद गुड्डू कुरेशी, मनोनीत पार्षद हरबिलास सिंह, मुन्ना खान, आफताब अहमद, बॉबी जगरिया, भूरा, कालीचरण के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article