बीजेपी और जदयू के बीच छिड़ी जुबानी जंग पर भागलपुर के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने दिया बड़ा बयान | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

बीजेपी और जदयू के बीच छिड़ी जुबानी जंग पर भागलपुर के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने दिया बड़ा बयान | New India Times

भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने बीजेपी और जदयू के बीच छिड़े जुबानी जंग पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, संजय जायसवाल जब प्रदेश अध्यक्ष बने थे तब से उनको जान रहे हैं। हम तो उसके पहले जानते भी नहीँ थे।भाजपा को भागलपुर में हम मजबूत किये हैं। गोपालपुर विधायक श्री मंडल ने कहा कि संजय जायसवाल में समझदारी की कमी है। अग्निपथ योजना पर उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह ने गलती किया पहले उन्हें अग्नीपथ योजना को लेकर विज्ञापन निकाल कर जानकारी देनी चाहिए, उसके बाद उन्हें लागू करना चाहिए था। जदयू विधायक श्री मंडल ने कहा कि भाजपा वाले गलत- सही करते रहते हैं, इसलिये हिन्दुस्तान का छात्र भड़क गये! वहीँ उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र नहीँ बिहार है, हम लोग खूटा गाड़ विधायक हैं। कोई उखाड़ नहीँ सकता है। भाजपा में कोई ऐसा आदमी ही नहीं है जो मुख्यंमत्री बने, सिर्फ नीतीश कुमार ही हैं। भाजपा अलग चुनाव लड़के देख ले औकात का पता चल जायेगा। भाजपा के पास सिर्फ दो ही जात है जो वोटिंग ही नहीं करती। महाराष्ट् में ऐसा घटना घटा है तो पूरा हिन्दुस्तान सतर्क है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article