जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान द्वारा आयोजित 10 दिवसीय कार्यशाला का हुआ उद्घाटन | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान द्वारा आयोजित 10 दिवसीय कार्यशाला का हुआ उद्घाटन | New India Times

बहराइच जिले के मिहिपुरवा ब्लॉक के सोहनी बलाई गांव में निवास करने वाली थारू जनजाति की महिलाओं के समूह के लिए एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत जनपद बहराइच में गेहूं के डंठल से कला कृतियों को बनाने की दस दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन दिनांक 23/06/2022 को सोहनी बलाई गांव में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बहराइच और विशिष्ट अतिथि मोहन कुमार शर्मा, उपायुक्त उद्योग, ज़िला उद्योग केन्द्र बहराइच के द्वारा किया गया. संस्थान की ओर से अध्यक्ष जसवीर सिंह, प्रबंधक एवं कार्यक्रम संयोजक जगदीश केशरी, कोषाध्यक्ष बृजेन्द्र पांडेय, उप सचिव गौरव शर्मा और सदस्यों में शिवम् कुमार, पंकज कुमार, अंकित वाल्मीकि, स्पर्श शुक्ला, शिवम् सिंह, मनीष वाल्मीकि ने उपरोक्त कार्यशाला का शुभारंभ कराया. राजू मौर्य और युनूस खान मिलकर उपरोक्त कार्यशाला में प्रशिक्षण प्रदान करेंगे. आमंत्रित अतिथियों ने कहा कि जनजातीय समाज के लोगों का जीवन स्तर सुधारते हुए उनके सर्वांगीण विकास और स्वावलंबी बनाने के लिए प्रदेश एवं केन्द्र सरकार द्वारा अनेक प्रकार की लाभ कारी योजनाएं शुरू की गई हैं जिनका लाभ निश्चित तौर पर इस समाज को मिलेगा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version