क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास के मुद्दे पर हुई चर्चा | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास के मुद्दे पर हुई चर्चा | New India Times

विकास खण्ड खीरों ब्लाक परिसर के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में पूर्व विधायक राकेश सिंह के पहुंचने पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों ने फूल मालाओं व जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया। क्षेत्र पंचायत की बैठक सकुशल सम्पन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में प्रधानगण व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में विकास कार्यों का मुद्दा उठा। सभी लोगो ने अपने-अपने विकास से सम्बंधित कार्यों का प्रस्ताव बैठक में दिया। इस दौरान पूर्व विधायक राकेश सिंह, खंड विकास अधिकारी, ब्लाक प्रमुख,खंड शिक्षाधिकारी,सीएचसी अधीक्षक, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य सहित अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र के विकास कार्यों पर मंथन किया। ब्लाक सभागार में बुधवार को आहूत बैठक में पूर्व विधायक राकेश सिंह,खंड विकास अधिकारी डा.अंजू वर्मा,ब्लाक प्रमुख अनिक कुमार,के अलावा ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य स्वास्थ्य विभाग मौजूद रहे। इस दौरान ग्राम प्रधानों सहित अन्यों ने क्षेत्र में विकास को प्रस्ताव के पत्र दिए। वहीं, सीएचसी प्रभारी डा. इफ्तेखार अहमद ने स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा सीडीपीओ आगनबाड़ी ने पुष्टाहार की जानकारी दी। इस दौरान एडीओ पंचायत कमलेश कुमार श्रीवास्तव, एमआई आशीष कुमार श्रीवास्तव, डाॅ. पंकज कुमार, एपीओ हारेराम, एडीओसी जितेंद्र कुमार, श्री किसुन जीआरएस शिखा श्रीवास्तव, खीरों भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवराम सिंह, सेमरी भाजपा मण्डल अध्यक्ष कालिका पंडित, खीरों भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष शिवराज वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि राकेश सिंह, धुन्नी सिंह, लालू सिंह, दीपक कुमार तिवारी खंड प्रेरग समस्त ब्लाक कर्मचारी गण समस्त क्षेत्र पंचायत गण समस्त प्रधान गण आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version