दैनिक भास्कर द्वारा ईद-उल-अज़हा के मौके पर घरों में क़ुर्बानी को लेकर भ्रामक खबर प्रकाशित की जांच एवं उस पर कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून के नेतृृत्व में भोपाल पुलिस कमीश्नर श्री मकरंद देउसर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

दैनिक भास्कर द्वारा ईद-उल-अज़हा के मौके पर घरों में क़ुर्बानी को लेकर भ्रामक खबर प्रकाशित की जांच एवं उस पर कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून के नेतृृत्व में भोपाल पुलिस कमीश्नर श्री मकरंद देउसर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

ईद-उल-अज़हा के मौके पर घरों में क़ुर्बानी को लेकर दैनिक भास्कर द्वारा बीते दिनों एक ख़बर प्रकाशित की गई थी जिस में कहा गया था अगले महीने बकरीद पर देश भर के निकाय क्षेत्रों में अधिकृत बूचड़ खाने के इलावा कहीं भी कुर्बानी नहीं हो सकेगी। केंद्र सरकार ने इसे लेकर सभी राज्यों को निर्देश जारी किए हैं। राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि ईद-उल- अज़हा पर लोग सार्वजनिक रूप से पशुओं की कुर्बानी न दें। कुर्बानी न तो घरों में हो सकेगी और न ही खुले में। इस तरह के समाचार प्रकाशित होने से पूरे मुस्लिम समाज में बेचैनी का माहौल पैदा हो गया है। जिस को देखते हुए जमीअत उलामा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून के नेतृत्व में प्रोफेसर मोहम्मद नोमान खान, जावेद अख्तर, एडवोकेट कलीम हारून, इस्माइल बेग, साजिद अहमद आदि ने भोपाल पुलिस कमिश्नर श्री मकरंद देउसर को एक ज्ञापन सौंपते हुए खबर छापने की जांच एवं उस पर कार्यवाही किये जाने की मांग की है। उनका कहना है कि दैनिक भास्कर के ज़रिए ऐसी भ्रम पूर्ण खबर प्रकाशित किये जाने से लोगों को भ्रम में डाल दिया है इसलिए इस खबर की पूर्ण रूप से जांच की जाए और वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए जिससे मुस्लिम समाज का भ्रम दूर हो और समाचार पत्र द्वारा निरंतर एक समुदाय के विरुद्ध गलत समाचार छापने से समाज के अमन और एकता को लेकर पैदा हो रहे ख़तरे पर दैनिक भास्कर समाचार पत्र पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाये. इस पर भोपाल पुलिस कमिश्नर श्री मकरंद देउसर जी ने तमाम बातों को संजीदगी और सहानुभूतिपूर्वक सुना और उक्त समाचार की जांच किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं साथ ही साथ प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि इस पर जो भी नियमानुसार कार्यवाही होगी ज़रूर की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article