योग दिवस पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

योग दिवस पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन | New India Times

संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग और जिला कार्यालय सागर के निर्देशानुसार देवरी विकासखंड में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन विगत 20 मई 2022 से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस तक किया गया. यह प्रशिक्षण शिविर इनडोर खेल परिसर देवरी और ग्राम पंचायत गौरझामर के सरस्वती शिशु मंदिर खेल मैदान में विकासखंड समन्वयक वसीम राजा खान के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसका समापन देवरी मुख्यालय पर 20 जून को इनडोर स्टेडियम खेल परिसर में किया गया.

योग दिवस पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन | New India Times

विकासखंड समन्वयक ने बताया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देकर शारीरिक मानसिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें खेलों में आगे बढ़ाना है, विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र की खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ना, उसी दिशा में कार्य करते हुये, यह शिविर ग्रामीण क्षेत्र गौरझामर में सरस्वती शिशु मंदिर खेल मैदान पर आयोजित किया, जिससे हमारी ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को ट्रेनिंग देकर उन्हें प्रतियोगिताओं हेतु तैयार करना है।

योग दिवस पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन | New India Times

उक्त शिविर में खो-खो और कब्बड्डी का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें विकासखंड देवरी और गौरझामर क्षेत्र के 100 से अधिक बालक/बालिकाओं ने अपना पंजीयन कराकर प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया और खेल की बारीकियों को सीखा. ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में यह प्रथम अवसर है कि बालकों की अपेक्षा बालिकाओं की संख्या अधिक रही. विकास खण्ड देवरी समापन समारोह माननीय जिला न्यायाधीश महोदय श्री अनुज कुमार सिंह, और व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 प्राची कौरव के मुख्य आतिथ्य मे खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र प्रदाय कर खेलों से हमेशा जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया, प्रमाण-पत्र पाकर खिलाड़ी अत्यधिक खुश नजर आये। समापन समारोह मे श्री जसवंत रजक, प्रशिक्षक सुश्री ईशा डोगंरे, अशोक सोनी खेल प्रभारी, श्रीमति निहा धारंवा, श्रीमति रागनी जैन, मालती लोधी, पीताम्बरी तिवारी को भी खेल प्रशिक्षण मे सहयोग करने पर मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article