रोड पर जमा हो रहा है पानी, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ निराकरण, सीएम हेल्पलाइन में भी की गई थी शिकायत | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

रोड पर जमा हो रहा है पानी, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ निराकरण, सीएम हेल्पलाइन में भी की गई थी शिकायत | New India Times

जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 12 के स्थानीय निवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि ठेकेदार द्वारा रोड बनाई गई परंतु रोड की ढलान मेरे घर के सामने होने के कारण पानी बारिश के समय घर के सामने थम जाता है पानी इतना थम जाता है कि घर में बारिश का पानी आ जाता है जिसके कारण बारिश में आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसकी शिकायत नगर पालिका सीएमओ के पास की गई लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ जिसके बाद सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई जिसका शिकायत क्रमांक 12069 9231 है लेकिन फिर भी जिम्मेदारों द्वारा ध्यान देकर समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है. पानी थमने से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का डर भी बना रहता है और मौसमी जहरीले जीव जंतु का आवागमन बारिश के समय बढ़ जाता है परंतु ध्यान देकर निराकरण नहीं किया जा रहा है. बच्चे बाहर खेलने को तरस जाते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article