नाम निर्देशन पत्रों की हुई समीक्षा, 22 जून नाम वापिसी की अंतिम तिथि | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

नाम निर्देशन पत्रों की हुई समीक्षा, 22 जून नाम वापिसी की अंतिम तिथि | New India Times

जिले की पांच नगर निकायों में पार्षद पद हेतु जमा किये गए नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) संबंधित रिटर्निग ऑफीसरों द्वारा उम्मीदवारों की उपस्थिति में की गई। जिला मुख्यालय पर न्यू कलेक्ट्रेट में नगर पालिका परिषद दतिया के 36 वार्डो के पार्षद हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार की उपस्थिति में उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत किए गए नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं सहायक रिटर्निग ऑफीसर श्री रूपेश उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक रिटर्निग ऑफीसर श्रीमती दीपशिखा भगत और कार्यपालन यंत्री जल संसाधन एवं सहायक रिटर्निग ऑफीसर श्री चेतन चौहान, एडीशनल सीईओ जिला पंचायत श्री धनंजय मिश्रा उपस्थित थे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव ने बताया कि 22 जून को नाम वापिस लेने की अंतिम तिथि होगी नाम वापिसी पश्चात् संबंधित रिटर्निग ऑफीसर द्वारा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जायेगा। जबकि 6 जुलाई 2022 को प्रथम चरण के रूप में जिले की नगर पालिका परिषद दतिया एवं नगर परिषद बड़ौनी में प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक मतदान होगा। जबकि 13 जुलाई 2022 को द्वितीय चरण के रूप में जिले की नगर परिषद सेवढ़ा, भाण्ड़ेर और इन्दरगढ़ में मतदान होगा। 17 जुलाई को प्रथम चरण में डाले गए मतों की मतगणना एवं परिणामों की घोषणा होगी। जबकि 18 जुलाई को द्वितीय चरण में डाले गए मतों की मतगणना एवं परिणामों की घोषणा की जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article