रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अपर आयुक्त इंदौर संभाग श्रीमती रजनी सिंह के द्वारा झाबुआ के कडकनाथ प्रोजेक्ट का अवलोकन किया गया एवं कडकनाथ प्रोजेक्ट हेचरी व कडकनाथ मुर्गों के पालन, उनकी व्यवस्था, विपणन व्यवस्था का जायजा लिया।
श्रीमती सिंह ने निर्देश दिए कि कडकनाथ प्रोजेक्ट से अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं को जोडकर उनकी आर्थिक समृद्धि बढाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएं।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा यहां पर की जा रही सभी व्यवस्थाओं का सिलसिलेवार प्रकाश डाला एवं हेचरी मशीन का अवलोकन कराया।
जिले के लिए एक उत्पाद एक जिला में कडकनाथ प्रोजेक्ट को लेकर झाबुआ ने अपनी एक पहचान बनाई है। इसके लिए जो प्रयास किए गए हैं वह बेहतर साबित हुए हैं।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद श्री शिशिर गेमावत, उप संचालक पशु चिकित्सा श्री विल्सन डावर एवं स्टाफ उपस्थित थे।
