श्री रामनाथ कोविन्द के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर प्रदेश भर में सेवा बस्तियों में जश्न | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​श्री रामनाथ कोविन्द के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर प्रदेश भर में सेवा बस्तियों में जश्न | New India Timesराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी श्री रामनाथ कोविन्द की ऐतिहासिक जीत पर आज प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जश्न मनाया। बोर्ड आफिस चैराहे पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान ने डाॅ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत शांतिनगर सेवा बस्ती में आयोजित जश्न में शामिल हुए।​श्री रामनाथ कोविन्द के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर प्रदेश भर में सेवा बस्तियों में जश्न | New India Timesश्री सुहास भगत ने कहा कि आप लोगों के बीच का एक गरीब व्यक्ति आज देश के सर्वोच्च पद पर सुशोभित हुआ है। यह गर्व की बात है। श्री रामनाथ कोविन्द ने जीवन पर्यन्त दलितों के उत्थान के लिए कार्य किया। सेवा का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। सेवा बस्ती के कार्यकर्ताओं और रहवासियों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और आतिशबाजी की।

श्री विजेश लुणावत ने कहा कि एक दलित परिवार के बेटे को राष्ट्रपति पद के लिए चुना जाना देश के लोकतांत्रिक श्रेष्ठता को साबित करता है। उन्होेने श्री रामनाथ कोविन्द को राष्ट्रपति चुने जाने पर प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई दी और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बधाई दी है।​श्री रामनाथ कोविन्द के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर प्रदेश भर में सेवा बस्तियों में जश्न | New India Timesपार्टी के जिला अध्यक्ष व विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह ने कहा कि श्री रामनाथ कोविन्द के रूप में एक दलित गरीब परिवार का साधारण व्यक्ति अपनी योग्यता के बल पर देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के लिए चुना गया है। सभी वर्गो में खुशी की लहर है। श्री कोविन्द कानून और संविधान के जानकार है। उन्होंने जीवन पर्यन्त दलितों और पिछड़ो के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके अनुभव का लाभ देश को मिलेगा।

इस अवसर पर पार्टी के श्री अंशुल तिवारी, श्री विकास विरानी, श्री सुधीर जाचक, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री महेन्द्र दवेे, श्री आनंद पाराशर, श्री भारत गुर्जर, श्री देवेन्द्र योगी, श्री तुलसीराम जिझोतिया, श्री नित्यानंद शर्मा, श्री मोनू गोहिल, श्रीमती वंदना जाचक, श्री अशोक सैनी, श्री राजकुमार विश्वकर्मा, श्री निखलेश मिश्रा सहित कार्यकर्ता एवं सेवा बस्ती के रहवासी मौजूद थे।     

उक्त अवसर पर की जानकारी मीडिया प्रभारी श्री राजेन्द्र गुप्ता ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version