मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत मोरछी ग्राम टेकापार गाडर ढाना के ग्रामीण वासी एवं कृषक गणों के लिए ग्राम पंचायत मोची के अंतर्गत आने वाली सड़क जो की आवागमन के लिए अति आवश्यक है, मार्ग को एवं बौद्ध ही सप्ताहिक हाट बाजार जाने के लिए ग्राम घरटीया तक कच्चा माल भेजो कि ग्राम टेकापार ग्राम वासियों एवं कृषक गणों का आवागमन बारिश में कच्चा मार्ग होने के कारण कीचड़ और दलदल से करने पर अत्याधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मोटरसाइकिल कीचड़ में फंस जाती है एवं जिसके कारण दुर्घटनाएं होना आम बात हो चुकी है बारिश में मार्ग पर कीचड़ होने के कारण ग्राम वासियों को बोरदेही जाने के लिए नदी पार करके जाना पड़ता है अत्याधिक बारिश व बाढ़ के कारण वह मार्ग भी बंद हो जाता है जिससे ग्रामीण वासी बाजार जाने के लिए रेलवे पुलिया जो कि नदी पर बनी है उस पर जाने को मजबूर हो जाते हैं वह नदी पार करके रेलवे ट्रेक से जाने पर ग्रामवासी और कृषक गणों को दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है.

इस समस्या से ग्रामीण वासी एवं कृषक गण वर्षों से परेशान हैं जिसे तत्काल संज्ञान लेकर निराकरण करने की मांग की गई जिससे कई वर्षों से जनप्रतिनिधि भी आश्वासन देते आ रहे हैं परंतु पक्की सड़क आज दिनांक तक निर्माण कार्य नहीं की गई ग्रामीण जान इतने आक्रोशित हैं कि चुनाव का बहिष्कार करेंगे इसलिए ध्यान देकर निराकरण करने की मांग की. इस दौरान रामदयाल, दुर्गेश धुर्वे, रिंकू धुर्वे, मनोज वागादरे, भौजी लाल धुर्वे सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
