मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी से हैदराबाद में भेंट करने के बाद एआईएमआईएम का नगर अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद नगर आगमन पर वार्ड वासियों ने वरिष्ठ अधिवक्ता जहीर उद्देश्य का फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर बिलाल उद्दीन शेख, अरशद हुसैन, करीम भाई, रहीम भाई, शमसुद्दीन, कादर भाई, फारुक भाई, दिनेश किराना आदि उपस्थित थे। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नवनियुक्त नगर अध्यक्ष जहीरूद्दीन शेख ने कहा कि पार्टी जन भावनाओं के अनुरूप अपना कार्य कर जनता की समस्याओं को हल करने के लिए सदैव अग्रसर रहेगी और जनता की आवाज को पार्टी प्लेटफार्म के माध्यम से बुलंद करेगी।
