एनएसयूआई ने सेम कॉलेज के संचालक को दी चेतावनी जिन छात्र, छात्राओं ने कालेज में लिया था प्रवेश तत्काल उनके मूल दस्तावेज समेत जमा की गई फीस को करें वापस अन्यथा किया जाएगा उग्र प्रदर्शन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

एनएसयूआई ने सेम कॉलेज के संचालक को दी चेतावनी जिन छात्र, छात्राओं ने कालेज में लिया था प्रवेश तत्काल उनके मूल दस्तावेज समेत जमा की गई फीस को करें वापस अन्यथा किया जाएगा उग्र प्रदर्शन | New India Times

एनएसयूआई ने सेम नर्सिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं की मांगों लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।
बताया जा रहा है कि सेम नर्सिंग कॉलेज की मान्यता नहीं होने के बावजूद प्रवेश लेकर छात्र छात्राओं के एक से दो साल बर्बाद कर दिए गए।
एनएसयूआई मेडिकल विंग के पूर्व प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने जानकारी देते हुऐ बताया कि एनएसयूआई ने नर्सिंग छात्र छात्राओं की मांगों लेकर सेम नर्सिंग कालेज के संचालक और प्रिंसिपल सुसन शाजी के खिलाफ मोर्च खोलकर विरोध प्रदर्शन किया है । उन्हों ने कहा कि सेम नर्सिंग कॉलेज की मान्यता नहीं होने के बावजूद प्रवेश लेकर छात्र ,छात्राओं के एक से दो साल बर्बाद कर दिए गए।

रवि परमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रिंसिपल द्वारा दबाव डालकर एक आवेदन पत्र को भरवाकर प्रवेश निरस्त करने के लिए जबरदस्ती दबाव डालकर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं पत्र में लिखा हुआ है कि हम हमारी व्यक्तिगत समस्या की वजह से प्रवेश निरस्त करवाना चाहते हैं ।जब सभी छात्र छात्राओं को यह पत्र पर हस्ताक्षर करने को कहा गया तो सभी हैरान हो गये सभी छात्र छात्राओं ने प्रबंधन के पास अपनी बात रखी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसी को लेकर एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया है।

एनएसयूआई ने सेम कॉलेज के संचालक को दी चेतावनी जिन छात्र, छात्राओं ने कालेज में लिया था प्रवेश तत्काल उनके मूल दस्तावेज समेत जमा की गई फीस को करें वापस अन्यथा किया जाएगा उग्र प्रदर्शन | New India Times

वहीं पूर्व प्रदेश समन्वयक अक्षय तोमर का कहना है कि लगातार सेम कालेज की मनमानी बढ़ती जा रही है।जिससे लाखों छात्र छात्राओं के भविष्य बर्बाद हो रहे हैं। उन्हों ने कहा कि सेम नर्सिंग कॉलेज की मान्यता नहीं थी लेकिन उसके बावजूद कालेज में क्षमता से अधिक छात्र छात्राओं के प्रवेश ले रखें थे। इतने समय तक छात्र छात्राओं को भ्रमित भी करके रखा हुआ था जो हजारों छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है आगे कहा कि कालेज में दलालों के माध्यम से एडमिशन लेकर सीटें भरी जाती हैं

एनएसयूआई ने सेम कालेज के संचालक को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जिन छात्र छात्राओं ने आपके कालेज में प्रवेश लिया था उनके तत्काल मूल दस्तावेज और जो उनके द्वारा फीस जमा की गई थी वो छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में या चेक के माध्यम से वापस करे वहीं नर्सिंग कालेज की प्रिंसिपल सुसन शाजी और शिक्षक राम कुमार कृती मालवीय पर कार्रवाई करे अन्यथा एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन करेंगी।

इस मौके पर अरूण सिंह राजपूत देव अवस्थी सत्यम जा राजवीर सिंह रितिक पटेल वंश कनोजिया ईश्वर चौहान हर्ष सिंह अभिषेक बारंगे आयुष कैथित और सभी छात्र छात्राएं मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article