मतदाता जागरूकता अभियान: अतिवृद्ध मतदाताओं का सम्मान कर शत प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मतदाता जागरूकता अभियान: अतिवृद्ध मतदाताओं का सम्मान कर शत प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प | New India Times

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन- 2022 में मतदान के लिए जागरूकता हेतु पेटलावद अंतर्गत 77 ग्राम पंचायतों मे सबसे वूद्ध मतदाताओं का चिन्हांकन कर उनके माध्यम से ग्रामवासियों को लोकतंत्र के पर्व मे बढ चढकर सहभागिता करने का संदेश देकर संकल्प लिया गया।

इस अभिनव कार्यक्रम की रूपरेखा कलेक्टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी जिला झाबुआ के मार्गदर्शन मे रिटर्निंग अधिकारी श्री शिशिर गेमावत द्वारा बनाई गयी,

ग्राम स्तर पर बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रूप द्वारा इस कार्यक्रम को क्रियान्वित किया गया।

मतदाता जागरूकता अभियान: अतिवृद्ध मतदाताओं का सम्मान कर शत प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प | New India Times

यूथ लेवल अवेयरनेस ग्रूप का गठन संबधित ग्राम पंचायतों के सचिव,बीएलओ, पटवारी,ग्राम रोजगार सहायक,आंगनबाडी कार्यकर्ता ,आशा कार्यकर्ता को शामिल करके किया गया है ।इस ग्रूप को ग्राम स्तरीय मतदाता जागरूकता अभियान के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी गयी है।
जनपद पंचायत पेटलावद की सभी ग्राम पंचायतों में दीपोत्सव मनाकर ग्रामीणों को अपना मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त रांगोली के माध्यम से भी मतदान के लिए जागरूक किया गया।

मतदाता जागरूकता के लिए एसडीओपी सुश्री सोनू डावर, तहसीलदार श्री जगदीश वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री अमित व्यास आदि खण्ड स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article