साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने NIT को बताया कि हमारी मुहिम जिंदगी अनमोल है इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी के अंतर्गत हमारी टीम पिछले 10 साल से समय-समय पर रक्त दाताओं की मदद से विभिन्न रक्तदान शिविर आयोजित करती रही है. इन रक्तदान शिविरों के माध्यम से अब तक समिति 5000 से अधिक लोगों को सड़क हादसे व गंभीर बीमारी में लोगों को रक्त से मदद कर चुकी है. जिन लोगों ने समिति के साथ मिलकर लगातार जरूरतमंद लोगों को अपना रक्त दिया है उनको दिनांक 14. 06.2022 को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक नेशनल हाइवे नं-2 मथुरा में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर के द्वारा मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव न्यायाधीश सोनिका वर्मा के द्वारा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के 11वें वर्ष में प्रवेश होने पर 11 रक्तवीर रक्त दाताओं को रक्त वीर शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.

एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन समिति व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा लाइफ केयर ब्लड बैंक में आयोजित किया जा रहा है. इस मौके पर सभी रक्त वीरों को प्रशस्ति पत्र के साथ हेलमेट दिया जाएगा.
