स्कूली छात्र-छात्राओं ने निकाली यातायात जागरुक्ता रैली | New India Times

अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​स्कूली छात्र-छात्राओं ने निकाली यातायात जागरुक्ता रैली | New India Timesझांसी शहर में स्कूली छात्र-छात्राओं ने यातायात जागरुक्ता रैली निकाल कर शहर वासियों को यातायात वाहन चलाने के नियमों को तख्ती पर लिख कर रैली के माध्यम से यातायत नयमों के पालन के बारे में शहर वासियों को अवगत कराया। जिसमें नगर के समस्त स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

 छात्रों के साथ-साथ समस्त स्कूलों के अध्यापक भी बड़ी संख्या में यातायात जागरूकता रैली में नज़र आए। इस रैली के निकलने का सिर्फ एक ही मकसद बताया गया कि यातायात चालक नियमानुसार वाहन चलाएं। चालक अपना वाहन सही से चलाए एवं बाइक चालक हेलमेट लगकर वाहन चलायें ताकि कानून का उल्लंघन न हो और वाहन चालक भी (महफ़ूज़ ) सुरक्षित रहें। छात्रों एवं छत्राओं की इस यातायात जागरूकता रैली का शुभारंभ श्रीमान झांसी सीओ सिटी जी ने हरी झंडी दिखाकर की। इस के बाद यातायात जागरूक रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version