आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

जनपद मुरादाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के बुद्ध बाज़ार स्थित एक होटल में शिव सैनिकों द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में आगामी 15 जून को महाराष्ट्र सरकार के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे अयोध्या पहुंचेंगे और रामलला के दर्शन करेंगे व शाम को आरती में सम्मिलित होंगे. उनके आगमन व स्वागत की तैयारियों को लेकर मुरादाबाद के शिव सैनिकों ने तैयारियां पूरी कर ली है और 15 जून को अयोध्या पहुंचकर महाराष्ट्र सरकार के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे का अयोध्या में भव्य स्वागत करेंगे जिसको लेकर बैठक में रणनीति तैयार कर ली गई है।
बैठक के दौरान शिवसेना के जिला प्रमुख रामेश्वर दयाल तुरैहा ने बताया कि आज कोतवाली क्षेत्र के बुद्ध बाजार स्थित एक होटल में बैठक का आयोजन किया गया है बैठक में आगामी 15 जून को महाराष्ट्र सरकार के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे अयोध्या आगमन करेंगे उनके आगमन पर मुरादाबाद से करीब 101 शिवसैनिक अयोध्या के लिए रवाना होंगे और उनका भव्य स्वागत करेंगे जिसको लेकर रणनीति तैयार कर ली गई है. उन्होंने बताया कि 15 जून को ही मंत्री आदित्य ठाकरे रामलला के दर्शन करेंगे और शाम को आरती में सम्मिलित होंगे. उन्हीं के स्वागत के लिए मुरादाबाद से भी 101 शिवसैनिक अयोध्या पहुंचेंगे और उनका भव्य स्वागत करेंगे.
