रूपेश तायड़े के कार्य ने धारणी परिसर के बच्चों में जगाई उम्मीद की किरण, लडकियां कर सकेंगी अपनी रक्षा के साथ राज्य में नाम रोशन | New India Times

जफर खान, धारणी/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

रूपेश तायड़े के कार्य ने धारणी परिसर के बच्चों में जगाई उम्मीद की किरण, लडकियां कर सकेंगी अपनी रक्षा के साथ राज्य में नाम रोशन | New India Times

धारणी परिसर में रूपेश तायडे ने कराटे क्लास खोली है जिसे कम समय में काफी अच्छा प्रतिसाद मिला है. मात्र 15 से 20 दिनों की प्रैक्टिस में राज्य लेवल पर खेल कर सिल्वर मेडल व गोल्ड मेडल लाकर पूर्ण महाराष्ट्र में धारणी का नाम रोशन किया.
प्रेक्टिस के लिए आने वाले बच्चों से पूछा गया कि आगे क्या करने की इच्छा है तो बच्चों के मन में नेशनल व भविष्य में इंटरनेशनल लेवल पर खेल कर देश व धारणी का नाम रोशन करने की इच्छा व्यक्त की साथ ही लड़कियों ने प्रतिक्रिया दी है कि हम अपनी सेफ्टी खुद करने में सक्षम हो रही हैं जिस कारण हमारे मन में भी नेशनल लेवल पर खेलने की इच्छा है.
रूपेश तायड़े धारणी परिसर में काफी मेहनत कर कराटे बॉक्सिंग व पुलिस भर्ती की काफी अच्छी प्रेक्टिस बच्चों को करवा रहें है जिस कारण आज मेलघाट क्षेत्र में कम समय में ज्यादा चर्चित होते दिखाई दे रहे हैं साथ ही लड़कियों के प्रतिक्रिया से यह साफ जाहिर होता हे की आने वाले समय में लडकिया इतनी सक्षम हो जाएंगी की खुद अपनी रक्षा आसानी से कर सकेंगी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version