रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है, उसने लक्की पंचाल हत्याकांड का प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया है.
लक्की पांचाल की पत्नी ने ही अपने पति की हत्या कराई थी. उसने प्रेमी के साथ मिल कर हत्या की साजिश रची थी और 30 हजार रूपए में दाहोद के हत्यारों को सुपारी दी थी. पिटोल जाते समय इको वाहन में लक्की पांचाल की हत्या कर दी गई थी और पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को मेघनगर थाना क्षेत्र के पिपलोदा जंगल में फेंक दिया गया था.
हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि हत्या में शामिल आरोपी फरार चल रहे हैं.
