साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

आज गंगा दशहरा के अवसर पर भीषण गर्मी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश ने मिलकर सरस्वती मैरिज होम रुक्मणी बिहार बीएसए रोड मथुरा पर मीठे शरबत व आरो का ठंडा पानी गंगा जमुना तहजीब को जीवित करते हुए हिंदू-मुसलमानों ने मिलकर गंगा दशहरा के पावन पर्व पर शरबत की प्याऊ लगाई और दोनों धर्मों के युवाओं ने लोगों को अपने हाथों से शरबत पिलाया. शरबत की प्याऊ का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पराविधिक स्वयंसेवी व ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के द्वारा किया गया.

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी समिति हमेशा से ही समाज और देश को जोड़ने का काम कर रही है, आज उसी के अंतर्गत दशहरा के पावन पर्व पर दोनों धर्म के युवा सड़क पर निकलने वाले सभी लोगों को अपने हाथों से पानी और सब्र चला रहे हैं इससे समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए. युवा संगठन प्रदेश मंत्री मनीष शर्मा ने कहा हमारा दायित्व है यह हम अपने समाज को अपने पर्वों पर दूसरे धर्म के लोगों को भी शामिल करना चाहिए जिससे आपसी भाईचारा बढ़ता है आज उसी के अंतर्गत मुसलमान भाई अपनी सेवा दे रहे हैं. प्याऊ के संयोजक यतेंद्र राजपूत उर्फ भोला ने कहा हम लोग हमेशा से ही आपस में मिल जुल कर रहते हैं और आज उसी के अंतर्गत हमारे द्वारा सर्व धर्म के लोगों के लिए शरबत की प्याऊ लगाई गई है. इस अवसर पर आशीष ,अमित, सोहेल, फैजान जमीन, शाहरुख, देव, ज्ञानी आदि सहयोग रहा.
