मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ द्वारा बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता टीम को किया गया पुरस्कृत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ द्वारा बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता टीम को किया गया पुरस्कृत | New India Times

विश्व पर्यावरण सप्ताह 1 जून से 8 जून तक एवं मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन बहुउद्देशीय खेल परिसर झाबुआ में दिनांक 8 जून 2022 को संपन्न हुआ।

जिसमें महिला वर्ग में प्रथम भावना भुरिया व द्वितीय अलीशा वसुनिया, पुरुष सिंगल्स में सार्थक जैन व द्वितीय डॉ राहुल गणावा, पुरुष वर्ग डबल्स में प्रथम श्री उमंग सक्सेना व दिनेश श्रीवास, द्वितीय स्थान सार्थक जैन वह ऋषि शेखावत की जोड़ी रही।

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ द्वारा बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता टीम को किया गया पुरस्कृत | New India Times

खेल परिसर में कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने भी अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन को प्रदर्शित किया। जिससे खिलाडियों में खेल के प्रति जोश एवं उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ।
कार्यक्रम में कलेक्टर सोमेश मिश्रा श्री सिद्धार्थ जैन के हाथों विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए एवं खेल परिसर में विश्व पर्यावरण सप्ताह अंतर्गत खिलाड़ियों के साथ पौधारोपण कर सभी ने संकल्पित होकर पर्यावरण को संरक्षित करने का प्रण लिया गया । उक्त कार्यक्रम में डॉ जयपाल सिंह ठाकुर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ राहुल गणावा जिला टीकाकरण अधिकारी, विजय सलाम जिला खेल अधिकारी ,आशीष राठौर तहसीलदार, डॉ राम एपिडिमीयोलाजिस्ट, प्रणय एमएन्डई अधिकारी, उमंग सक्सेना ,दिनेश श्रीवास, इरफान खान ,सुनील परमार, हेमेंद्र डिंडोर,जयंतीलाल, दिलीप, पुष्पेन्द्र भुरिया, राठौर, भानू गामड़ ईत्यादी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version