मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रेस वार्ता के माध्यम से अनेक घोटालों को उजागर करने के लिए मशहूर मध्य प्रदेश मुस्लिम लीग के प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ट एडवोकेट जहीरूद्दीन शेख ने प्रदेश एवं बुरहानपुर की राजनीतिक परिदृश्य में एक बड़ा फैसला लेते हुए मुस्लिम लीग से त्यागपत्र दे दिया है। अधिवक्ता जहीरूद्दीन शेख ने एआईएमआईएम पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव एवं अधिवक्ता सोहेल हाशमी के साथ हैदराबाद में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बेरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी से भेंट करके एमआईएम ज्वाइन कर लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने उन्हें बुरहानपुर नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है तथा नगर पालिक निगम बुरहानपुर में पार्टी का अच्छा प्रदर्शन करने और अधिक से अधिक सीटें लाने के लिए उन्हें निर्देशित किया गया है।
