राहत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जिला परिषद सीईओ चेतन चौहान के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राहत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जिला परिषद सीईओ चेतन चौहान के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन | New India Times

राहत वेलफेयर सोसाइटी धौलपुर के द्वारा पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला परिषद सीओ चेतन चौहान को ज्ञापन दिया गया. ज्ञापन में राहत वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बताया गया कि भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारतीय लोकतंत्र को चोट पहुंचाते हैं, समाज को तोड़ने और हिंदू मुस्लिम भाईचारे को खत्म करने के लिए रोज नए-नए हथकंडे अपनाते हैं. इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने चैनल पर एक डिबेट शो के दौरान इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में गलत बयान बाजी की जो बयान दिया उससे मुस्लिम समुदाय कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता है. मुस्लिम समुदाय में बहुत ही रोष व्याप्त है, एक सच्चा मुस्लिम सदैव अपने वतन की हिफाजत और इज्जत की कसम खाता है परंतु अपने नबी की नामूस से कभी समझौता नहीं कर सकता. भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा जिसने देश में सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश की है इसके लिए राहत वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला परिषद सीईओ चेतन चौहान धौलपुर को ज्ञापन देकर गुजारिश की गई की भाजपा की पूर्व प्रवक्ता को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसे टीवी डिबेट शो जिन पर किसी भी धर्म या व्यक्ति की भावनाओं के साथ छेड़छाड़ की जाए उन्हें भी बंद किया जाए. इस दौरान राहत वेलफेयर सोसाइटी के सादिक भाई, इमरान भाई, आसिफ उस्मानी, हाफिज सैफ अब्दुल खान, हाफिज गुलाम अली, मौलाना फहीम, मौलाना हसन, नदीम, अब्दुल भाई, सान खान व अन्य काफी लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article