राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सोमवार की देर रात लगभग 10:40 बजे ग्राम चीमाढाना के पास गिट्टी क्रेशर से महिन्द्रा ट्रेक्टर MP O8 AB 8055 गिट्टी भरकर देवरी नगर की ओर आ रहा था। नेशनल हाइवे 44 पर ग्राम छेवला के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने ट्रेक्टर में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे ट्रेक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेक्टर चालक आशीष मिश्रा उम्र 34 वर्ष निवासी सिंगपुर गंजन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनाक्रम को अंजाम देने वाला अज्ञात वाहन घटनास्थल से चालक सहित भाग निकला।

पीछे से आ रहा ट्रक कंटेनर RJ 11 GB 7380 दुर्घटनाग्रस्त ट्रेक्टर को बचाने के चक्कर में पलट गया। देवरी पुुलिस ने अज्ञात वाहन पर आईपीसी की धारा 279, 304 A का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों द्वारा डायल हंड्रेड देवरी को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल हंड्रेड का चालक एवं आरक्षक रोशन टेकाम घटना स्थल पहुंचे। जहां पर सागर की ओर से तेज रफ्तार आ रहे कंटेनर HR 38 G 3566 ने डायल हंड्रेड को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे डायल हंड्रेड वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। डायल हंड्रेड का चालक और आरक्षक बाल-बाल बच गए। डायल हंड्रेड को टक्कर मारकर कंटेनर ने घटनास्थल से भागने का प्रयास बडी मशक्कत से कंटेनर एवं चालक सहित पकड़कर देवरी थाना लाया गया। जहां पर देवरी पुुलिस ने हंड्रेड डायल को टक्कर मारने वाले कंटेनर चालक के विरुद्ध धारा 279, 427 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
