सालों से बनी टंकी में नहीं आ रहा पानी | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

सालों से बनी टंकी में नहीं आ रहा पानी | New India Times

बहराइच जिले के विकासखंड शिवपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदेला कला में बनी पानी टंकी में पानी नहीं आ रहा है, गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। लोग कहते हैं कि इस मौसम में पानी का सेवन खूब करना चाहिए लेकिन जिले के कई गांवों के लोगों के लिए यह मयस्सर तक नहीं हो पा रहा है। गाँव में टंकी है, पाइप लाइन है लेकिन पानी नहीं है। इससे ग्रामीणों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। जलनिगम द्वारा करोड़ों की लागत से बनवाई गई टंकियां शोपीस बनीं हुई हैं। टंकी से जलापूर्ति शुरू होते ही कुप्रंबधन वह घटिया पाइप लाइन के चलते जगह-जगह पाइप फटने लगे हैं जिसकी वजह से टंकी कई सालों से बंद कर दिया गया है आज 2 साल बाद भी इस पानी टंकी को शुरू नहीं कराया गया है। आलम यह है कि लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है। की टंकी चालू होने के केवल दो से तीन महीने ही पानी मिल पाया है। और बीते दो सालों से ग्रामसभा के लोगों को पाइप लाइन से पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना था ध्वस्त पाइप लाइन तथा यांत्रिकी खराबी के कारण जलापूर्ति बंद पड़ी हुई है। टंकी चालू न होने से ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। गांव में लगे हैं लेकिन डपंप भी साथ नहीं दे रहे हैं, इससे लोगों में खासा रोष है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article