राहुल गांधी की आमसभा को लेकर प्रभारी नियुक्त;  शुक्रवार को लेंगे ब्लाॅक  एवं नगर की बैठकें | New India Times

फिरोज़ खान, बारां(राजस्थान), NIT; ​राहुल गांधी की आमसभा को लेकर प्रभारी नियुक्त;  शुक्रवार को लेंगे ब्लाॅक  एवं नगर की बैठकें | New India Timesआगामी 26 दिसम्बर को बारां जिला में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल जी गांधी की आयोजित होने वाली विशाल आमसभा को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को ब्लाॅकवाइज बैठकें लिए जाने की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया तथा जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल द्वारा सौंपी गई है।

 जिला महासचिव कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 26 दिसम्बर को राहुल जी गांधी की विशाल आमसभा के आयोजन की सफलता को लेकर ब्लाॅकवाइज जिम्मेदारियां सौंपी गई है जिसमें ब्लाॅक शाहबाद हंसराज मीणा उदपुरिया सदस्य पीसीसी, ओम नागर धतूरिया महासचिव, राजेन्द्र सिंह नागदा महासचिव, ब्लाॅक किशनगंज के लिए नंदकिशोर मीणा माथना पूर्व अध्यक्ष काॅपरेटिव सोसायटी, मोहन मीणा सिंधपुरी वरिष्ठ कांग्रेसी, विनोद चोपडा उपाध्यक्ष, डाॅ. इजहार खान सीमा उपाध्यक्ष, ब्लाॅक अंता नगर व देहात के लिए कैलाश शर्मा सदस्य पीसीसी, प्रकाशचंद नागर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ब्लाॅक मांगरोल नगर एवं देहात के लिए कैलाश पारस पूर्व सभापति, ओम सुमन मिर्जापुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय दायमा प्रवक्ता, बारां शहर हेतु राजेन्द्र भूमल्या पूर्व सभापति, कमल राठौर उप सभापति, गौरव शर्मा पार्षद, बारां देहात के लिए हंसराज मीणा बामली जिलाध्यक्ष एसटी प्रकोष्ठ बारां, रामसिंह जाट पूर्व उप प्रधान, सिद्वार्थ नागर महासचिव, नरेन्द्र सिंह केदाहेडी सचिव, खेमसिंह रहलाई सचिव, बनवारी मीणा ब्लाॅक महामंत्री, ब्लाॅक अटरू रामचरण मीणा पूर्व जिला प्रमुख, तख्तमल नागर वरिष्ठ नेता, सतीश शर्मा एडवोकेट उपाध्यक्ष, ब्लाॅक छबडा नगर एवं देहात रामप्रसाद शर्मा आरआई उपाध्यक्ष, सुरेश सिंघल कोषाध्यक्ष, महेश नागर उपाध्यक्ष तथा ब्लाॅक छीपाबडौद के लिए भरत मारन पूर्व जिला प्रमुख, सुनील गालव अध्यक्ष सीएडी, प्रदीप काबरा पूर्व मंडी अध्यक्ष तथा डाॅ. अमृत मीणा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बारां को प्रभारी बनाया गया है।

 जैन ने बताया कि सभी नियुक्त प्रभारियों को 23 दिसम्बर को अपने-अपने ब्लाॅकों में जाकर दोपहर एक बजे वरिष्ठ कांग्रेसजनों, कांग्रेस पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, पूर्व जन प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं की बैठकें ली जाएगी। नियुक्त प्रभारी राहुल जी गांधी की आमसभा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन को सभास्थल पर लाने से संबंधित कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक रणनीति बनाएंगे तथा अपनी रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय को उपलब्ध करायेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version