मुस्लिम समाज द्वारा बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मुस्लिम समाज द्वारा बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

मुस्लिम समाज के द्वारा पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम भारती भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में मुस्लिम समाज द्वारा बताया गया कि भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारतीय लोकतंत्र को चोट पहुंचाते हैं. समाज को तोड़ने और हिंदू मुस्लिम भाईचारे को खत्म करने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते हैं. इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने राष्ट्रीय चैनल पर एक डिबेट शो के दौरान इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में गलत बयान बाजी की जो बयान दिया उससे मुस्लिम समुदाय कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता है. मुस्लिम समुदाय में बहुत ही रोष व्याप्त है, एक सच्चा मुस्लिम सदैव अपने वतन की हिफाजत और इज्जत की कसम खाता है परंतु अपने नबी की नामुस से कभी समझौता नहीं कर सकता भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा जिसने देश में सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश की है इसके लिए मुस्लिम समाज धौलपुर के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर गुजारिश की गई की भाजपा की पूर्व प्रवक्ता को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसे टीवी डिबेट शो जिन पर किसी भी धर्म या व्यक्ति की भावनाओं के साथ छेड़छाड़ की जाए उन्हें भी बंद किया जाए उन्हें भी बंद किया जाए ज्ञापन देने वालों में नगर परिषद धौलपुर के पूर्व उपसभापति इसरार खान, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला चेयरमैन उमर फारूक उस्मानी, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष आजाद मिर्जा, हाजी अजमेरी उस्मानी, आशिफ उस्मानी, हाफिज सैफ, हाफिज आरिफ, मौलाना फहीम, हाफिज गुलाम गौस, हाफिज तोफिक, इमरान उस्मानी, निजाकत अली खलील उस्मानी, अमजद खान, इमरान खान, सलीम सर, आमिर खान, मोनू मिर्जा नफीस खान, मोंटी मिर्जा, नईम मिर्जा, शाहरुख खान, फारुख खान, साहिल खान, अब्दुल खान, सादिक खान काफी लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article