मध्यप्रदेश के विश्व विद्यालयों में निष्पक्ष एवं मेरिट के आधार पर ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के विश्व विद्यालयों में निष्पक्ष एवं मेरिट के आधार पर ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मध्यप्रदेश के विश्व विद्यालयों, महाविद्यालय में निष्पक्ष एवं मेरिट के आधार पर ब्रांड एंबेसडर बनाएं जाने की मांग को लेकर मधयप्रदेश एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।
आशुतोष चौकसे ने मीडिया से चर्चा करते हुऐ कहा कि मध्यप्रदेश में निर्वाचन प्रक्रिया के अनुरूप मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जाता है। जिसके लिए कॉलेजो में छात्रों को एम्बेसेडर के रूप में नियुक्त किया जाता है। ताकि वह चुनाव में मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित कर सकें। जबकि वास्तविकता यह है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में है ऐसी स्थिति में कालेज प्रबंधन उन्हीं छात्रों के संबंध में सूचित करते हैं जो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद या भाजपा नेताओं के चहेते – रिश्तेदार होते हैं। वह छात्र बाद में आपके विभाग द्वारा केम्पस एम्बेसेडर नियुक्त होने पर खुलकर भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार का कार्य करते हैं।जो कि उचित एवं न्याय संगत नहीं है।

मध्यप्रदेश के विश्व विद्यालयों में निष्पक्ष एवं मेरिट के आधार पर ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त को सौंपा ज्ञापन | New India Times

वहीं रवि परमार ने NIT संवाददाता से बात करते हुए कहा कि एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने ज्ञापन के माध्यम से मांग कि है कि कॉलेज केम्पस में मतदाता जागरूकता अभियान के अर्न्तगत निष्पक्ष एवं स्वतंत्र छात्रों का ही चयन किया जावे खासकर उन छात्रों को यह जिम्मेदारी / सम्मान दिया जावे जो मेरिट श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हों। जिससे कि वह निषक्ष कार्य कर सकेंगे इसलिए कॉलेज केम्पस में छात्र एम्बेसडर नियुक्त करने की कार्य प्रणाली में सुधार कर निर्वाचन प्रक्रिया के अनुरूप मतदाता जागरूकता अभियान को सुदृण एवं मजबूत बनाने का कार्य करे जिससे की लोकतांत्रिक परम्पराओं का सम्मान बना रह सके जो कि न्यायोचित होगा।

अक्षय तोमर ने कहा कि अगर जल्दी निर्वाचन आयोग द्वारा ब्रांड एंबेसडर की प्रक्रिया में सुधार नहीं किया गया तो एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन करेंगी इस मौके पर अरुण राजपूत भव्य सक्सेना सुयश श्रीवास्तव देव अवस्थी गौरव सिंह ईश्वर चौहान हर्ष सिंह और समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

Exit mobile version