नगर निगम वार्ड क्रमांक 12 कार्यालय के बिल्कुल नाक के नीचे बर्बाद हो रहा है हज़ारों लीटर पानी लेकिन इस ओर नहीं जा रहा है किसी का ध्यान | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

नगर निगम वार्ड क्रमांक 12 कार्यालय के बिल्कुल नाक के नीचे बर्बाद हो रहा है हज़ारों लीटर पानी लेकिन इस ओर नहीं जा रहा है किसी का ध्यान | New India Times

भोपाल में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते एक तरफ़ लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर नगर निगम के कुछ कर्मचारियों की लापरवाही के चलते वार्ड 12 में हज़ारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार नारियल खेड़ा चौराहे पर नर्मदा पाइप लाइन में पिछले कई दिनों से लीकेज हो रहा है जिस के कारण हज़ारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है लेकिन नगर निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। खास बात यह कि जिस जगह यह पानी बर्बाद हो रहा है उससे चंद कदम दूर पर ही नगर निगम वार्ड 12 का कार्यालय है। लेकिन इस ओर नगर निगम का कोई ध्यान नहीं जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दिनों से पानी बह रहा है लेकिन कोई भी सरकारी अमला इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
पानी अमूल्य है इसे व्यर्थ न बहाएं। पानी की एक-एक बूंद कीमती है। अगर समय रहते पानी बहाना बंद न किया गया तो नारियल खेड़ा के रहवासी पानी की गंभीर समस्या से जूझ सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article