शिव सैनिक पर लगाया गया पूर्व में पार्टी से निष्कासित होने का आरोप, जिला अधिकारी व एसएसपी को दिया गया शिकायती पत्र | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

शिव सैनिक पर लगाया गया पूर्व में पार्टी से निष्कासित होने का आरोप, जिला अधिकारी व एसएसपी को दिया गया शिकायती पत्र | New India Times

जनपद मुरादाबाद सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एसएसपी कार्यालय व जिलाधिकारी कार्यलय पहुंचकर शिवसेना के जिला प्रमुख रामेश्वर दयाल ने एक शिकायती पत्र दोनों अधिकारियों को सौंपा है. सौंपे गए शिकायती पत्र में शिवसेना के जिला प्रमुख रामेश्वर दयाल ने शिवसैनिक वीरेंद्र अरोड़ा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
शिवसेना के जिला प्रमुख रामेश्वर दयाल का आरोप है कि पूर्व में शिवसेना के पदाधिकारी वीरेंद्र अरोड़ा को पार्टी द्वारा निष्कासित कर दिया गया था निष्कासित होने के बाद शिवसेना की आड़ में शिव सैनिक विभिन्न कंपनियों के नकली बेरिंग बनाकर बेचता है, इसके साथ वेश्यावृति, सट्टे की खाईबाड़ी व हरियाणा मार्का शराब बेचने का अवैध धंधे में लिप्त है। इतना ही नहीं शिवसेना के जिला प्रमुख रामेश्वर दयाल ने आगे आरोप लगाया कि मार्किट के व्यापारियों से पार्टी में झूँठी शिकायत करने का भय दिखाकर अवैध वसूली करता है व उनसे रंगदारी मांगता है जिला प्रमुख ने बताया कि इन सभी गतिविधियों के चलते शिवसैनिक वीरेंद्र अरोड़ा को पार्टी ने 25 जुलाई 2016 को निष्कासित कर दिया था निष्कासित होने के बाद भी शिवसैनिक पार्टी की छवि अभी भी काफी धूमिल कर रहा है और अपने आप को शिवसेना का जिला प्रमुख बता रहा है और प्रशासन को पूरी तरह से गुमराह कर रहा है. लिहाजा प्रशासन से मांग है कि ऐसे व्यक्ति पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article