यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल 31 मई को अपने पद से सेवानिवृत हो रहे हैं। उनके सम्मान और विदाई के लिए धौलपुर के पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री राजस्थान सरकार अब्दुल सगीर खान जी एवं पूर्व चेयरमैन रीतेश शर्मा ने मचकुंड रोड स्थित होटल बॉम्बे ब्लू में एक भव्य सम्मान समारोह एवं विदाई पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बाड़ी गिर्राज सिंह मलिंगा ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रोहित बोहरा पूर्व प्रधान मीनाक्षी शर्मा सीईओ नगर परिषद चेतन चौहान एएसपी बचन सिंह मीना एवम एसडीएम भारती भारद्वाज रही इस अवसर पर डीएम की पत्नी विनीता जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रही कार्यक्रम की शुरूआत जिला कलेक्टर राकेश कुमार को रीतेश शर्मा और पूर्व विधायक अब्दुल सगीर खान द्वारा 51 किलो की माला और साफा पहना कर की गई। इसके बाद धौलपुर के गणमान्य लोगों द्वारा मंचासीन अतिथियों का माला साफा पहनाकर स्वागत किया गया डीएम के विदाई और सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सभापति रीतेश शर्मा ने कहा की डीएम साहब का बचपन धौलपुर में ही गुजरा और बाद में धौलपुर के एडीएम भी रहे और अब डीएम बनकर अपने कार्यकाल में धौलपुर को राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष में पहचान दिलवाई। उन्होंने कई योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करके धौलपुर को देश में पहले दूसरे पायदान पर ले कर गए। एक डीएम होते हुए भी उनकी कार्यशैली ऐसी थी की पटवारी से लेकर बीएलओ तक से डायरेक्ट फोन पर बात करके कार्यों का निष्पादन करवाते थे। इसी का नतीजा है की धौलपुर की जनता और हर वर्ग का इतना प्यार और स्नेह जयसवाल साहब को मिल रहा है इस अवसर पर विधायक रोहित बोहरा ने कहा की अपने कार्यकाल की छाप अपनी दक्षता और व्यवहार कुशलता से धौलपुर वासियों के दिल पर छोड़ी है कोरोना काल में बेहतर मैनेजमेंट के चलते ही पूरे राजस्थान में धौलपुर मॉडल की गूंज उठी थी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अब्दुल सगीर साहब ने कहा की डीएम साहब ने हम लोगों के दिलों को जीत लिया। डीएम साहब ने धौलपुर में कौमी एकता को मजबूत करने का कार्य किया उन्होंने कहा की उनकी एक आवाज पर हिंदू भाइयों के साथ मुसलमान भाई भी ब्लड डोनेशन से लेकर लोगों की भोजन पानी और जरूरत के सामान के सहयोग के लिए आगे आए.
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने कहा की डीएम साहब का कार्यकाल हमेशा याद रहेगा। कोरोना काल में तो इनके बेहतर मैनेजमेंट से धौलपुर और बाड़ी अस्पताल में खुद उपस्थित होकर डॉक्टर्स और कर्मचारियों की हौसला अफजाई किया आपने सम्मान समारोह से भाव विह्वल डीएम जायसवाल ने कहा की धौलपुर के लोगों का इतना प्यार देखकर वे निशब्द हो गए है। उनके पास शब्द नहीं है की लोगों के इस प्यार का जवाब वे कैसे दें इस अवसर पर रीतेश शर्मा की धर्मपत्नी अनुपमा शर्मा पूर्व चेयरमैन राघवेंद्र सिंह, शायर नूर मोहम्मद, एडवोकेट शरीफ खान, पूर्व प्रधान मोनू जादौन एडवोकेट रामनिवास परमार, दिनेश त्यागी, हरिदेव मुद्गल, मुरारी लाल सिंघल, माजिद शरीफी, जयवीर पोसवाल, गुरवेंद्र सिंह (गिन्नी), मो. जाकिर हुसैन, राम अवतार परमार पार्षद, आजाद खान पार्षद, सुभाष भारद्वाज, रमेश सरपंच, मुबीन फारूकी, सुलेमान फारूकी, महेश शर्मा, बाल मुकुंद शर्मा, अमित मुद्गल, मुकुंद चौधरी, भागीरथ कुशवाह, चंद्रभान चौधरी, सुमित शर्मा, प्राणनाथ शर्मा, विनोद दुबे, हेम सिंह बघेला, जीतू कंसाना, नौरोज आलम दाऊदी, आविद मिर्जा, अब्दुल सगीर छावनी, श्यामू शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
