चोरी की बकरी एवं ई रिक्शा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

चोरी की बकरी एवं ई रिक्शा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार | New India Times

थाना चौक कोतवाली पुलिस ने अवैध शस्त्रों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर चोरी की बकरी और एक ई रिक्शा या बरामद किया है जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया.

बृजेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक चौक कोतवाली के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिलीप कुमार राज घाट चौकी प्रभारी, सुधांशु कुमार, सुनील कुमार आदि पुलिस टीम ने शुक्रवार को दादा मियां की मजार के पास से फुरकान निवासी मोहल्ला सुभाष नगर थाना सदर बाजार नया पता निवासी मोहल्ला केरूगंज अहीरों वाली गली, भूरे निवासी मोहल्ला सुभाष नगर PT0 थाना सदर बाजार नया पता निवासी मोहल्ला चौभुरजी थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया जबकि इनका एक साथी बब्बू पुत्र बशीर पहलवान कसाई निवासी मोहल्ला मेहमान चौक थाना कोतवाली फरार हो गया. कोतवाली पुलिस ने फुरकान व भूरे के पास से चोरी की बकरी एवं ई रिक्शा बरामद किया है. अभियुक्तों से पुलिस ने दो तमंचे व चार कारतूस बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article