श्रीमद् भागवत कथा के कवरेज की महामंडलेश्वर ने की प्रशंसा, 10 वर्ष पूर्व पिता ने किया था श्रीमद भागवत कथा का कवरेज, 10 वर्ष बाद किया पुत्र ने कवरेज | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

श्रीमद् भागवत कथा के कवरेज की महामंडलेश्वर ने की प्रशंसा, 10 वर्ष पूर्व पिता ने किया था श्रीमद भागवत कथा का कवरेज, 10 वर्ष बाद किया पुत्र ने कवरेज | New India Times

झकनावदा पूर्व में 10 वर्षों पूर्व झकनावदा श्रंगेश्वर मार्ग पर महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 उत्तम स्वामी जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें संपूर्ण सात दिवसीय आयोजन का तत्कालीन मीडिया प्रभारी शैतान मल कुमट द्वारा कवरेज किया गया था। जिसके बाद वर्ष 2022 में नगर वासियों को एक बार फिर श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का लाभ महामंडलेश्वर श्री श्री उत्तम स्वामी जी महाराज के मुखारविंद से नगर वासियों को सुनना प्राप्त हुआ। व इस वर्ष उक्त आयोजन में शैतानमल कुमट के सुपुत्र मनीष कुमट वर्तमान मिडिया प्रभारी द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का सम्पूर्ण कवरेज किया गया। इस अवसर पर भागवत कथा के सातवें दिन पिता-पुत्र शैतानमल कुमट व मनीष कुमट मंच पर आसीन महामंडलेश्वर का पुष्प माला से स्वागत कर दर्शन वंदन कर कुशल क्षेम पूछी।

जिसके बाद 10 वर्ष पूर्व प्रकाशित समाचार का कवरेज बताते हुए मोबाइल में स्वामी जी को चित्र बताया एवं वर्तमान में प्रकाशित दिखाई तो स्वामी जी ने पिता पुत्र की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार धर्म से जुड़े रहो धर्म से जुड़े रहने से ही आदमी मानव जीवन सार्थक है एवं कर्म ही पूजा है। साथ ही स्वामी जी ने पिता पुत्र को आशिर्वाद दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article