नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह द्वारा जिला कलेक्टर के विदाई समारोह का किया गया आयोजन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह द्वारा जिला कलेक्टर के विदाई समारोह का किया गया आयोजन | New India Times

नगर परिषद सभाकक्ष में जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों एवं पार्षदों ने स्वागत किया. इस मौके पर जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के समय नगर परिषद द्वारा निभाई गई भूमिका काबिले तारीफ है। इन कर्मचारियों के योगदान को सदैव याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान जब जब सभापति खुशबू सिंह को लोगों की सहायता करने के आदेश दिए उन्होंने तुरंत आदेश की पालना करते हुए नगर परिषद से कार्य करवाए। जिला कलेक्टर जायसवाल ने कहा कि मै धौलपुर वासियों को कभी नहीं भूलूंगा, क्योंकि उन्होंने हमेशा प्रशासन का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि धौलपुर वासियों ने जो मुझे सम्मान एवं प्यार दिया है उसे में कभी नहीं भूलूंगा उन्होंने कहा कि मैंने अपना बचपन इसी धौलपुर की मिट्टी में खेल कर गुजारा है और मै ईश्वर का शुक्रगुजार हूं कि मुझे इसी जिले की सेवा करने का अवसर मिला। सभापति खुशबू सिंह ने कहा कि जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में कुशल प्रशासनिक व्यवस्थाओं के चलते कोरोना महामारी पर विजय हासिल की सभापति सिंह ने कहा कि जिला कलेक्टर के नेतृत्व में जिले ने कई योजनाओं में अव्वल स्थान पाया है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पूर्व उपसभापति एवं सभापति प्रतिनिधि निशांत सिंह ने भी विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन भरत परमार ने किया इसके पश्चात जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल का कर्मचारियों एवं पार्षदों ने माला पहनाकर स्वागत किया इस मौके पर आयुक्त लजपाल सिंह, अधिशासी अभियंता होतीलाल मीणा, उपसभापति प्रतिनिधि महेश शर्मा,पार्षद कुक्कू शर्मा, वीरेंद्र, जेईएन दीपक गोयल, राहुल मित्तल, नगर नियोजक सहायक आशीष सिंह, प्रकाश श्रीवास्तव, नसीम खान, होतम सहित अन्य कर्मचारी एवं पार्षद मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version