भाजपा के जिला महामंत्री ने देवरी जनपद पंचायत के भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को लेकर प्रभारी मंत्री एवं नगरीय विकास मंत्री से की लिखित शिकायत | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

भाजपा के जिला महामंत्री ने देवरी जनपद पंचायत के भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को लेकर प्रभारी मंत्री एवं नगरीय विकास मंत्री से की लिखित शिकायत | New India Times

सागर जिले की देवरी जनपद पंचायत में लगातार भ्रष्टाचार के मामले उजागर होने के बाद भी संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यवाही नहीं करने से भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं एवं जनपद पंचायत पूरे मध्यप्रदेश में बदनाम हो रही है. देवरी के ग्राम पंचायत सुना पंजरा सिलारी अनंतपुरा गुगवारा आदि ग्राम पंचायतों के भ्रष्टाचार मामलों कोपत्रकारों द्वारा लगातार खबर के माध्यम से उजागर किया गया मंगल संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई ऐसे जनपद पंचायत देवरी के कई मामलों को संज्ञान में लेते हुए देवरी के वरिष्ठ भाजपा नेता जिला महामंत्री किसान मोर्चा संदीप जैन ने देवरी जनपद पंचायत के भ्रष्टाचार मामलों एवं अनियमितताओं की शिकायत सागर जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया एवं नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ब निर्वाचन आयोगमैं शिकायत की जिसमें बताया गया कि देवरी जनपद के अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में फर्जीवाड़ा का भ्रष्टाचार किया गया व मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में ढेरों अनियमितता बरती गई वहीं पंचायतों में पत्रकारों द्वारा भ्रष्टाचार के कई मामले उठाए गए मगर संबंधित अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई वहीं संबंधित अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा समर्थक सरपंचों को प्रड़ाणित करकांग्रेस नेताओं से घनिष्ठ संबंध बनाकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है. वहीं मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा के एक वरिष्ठ नेता पूरे भ्रष्टाचार मामलों में संबंधित अधिकारी से मिलकर संरक्षण दे रहे जिससे ग्रामीण जनता में भाजपा सरकार की छवि धूमिल हो रही हैऐसे कई मामलो मै जनपद पंचायत के अधिकारी द्वारा अनियमितताएं बरती जा रही हैं। जो भाजपा सरकार के खिलाफ संबंधित अधिकारी की कार्यप्रणाली स्पष्ट हो रही है जिस कारण जनपद पंचायत के संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की एवं जनपद पंचायत के भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं पर उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है जिसमें दोनों मंत्रियों द्वारा जिला महामंत्री संदीप जैन को आश्वासन देकर आश्वस्त किया गया है कि शीघ्र ही उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी एवं संबंधित अधिकारी पर लापरवाही को लेकर कार्रवाई की जाएगी।

इनका कहना है –

देवरी के भाजपा नेता संदीप जैन द्वारा लिखित शिकायत की गई है जिसमें जांच कराकर अनियमितता एवं लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के भी खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

अरविंद भदोरिया प्रभारी मंत्री सागर

मेरे द्वारा प्रभारी मंत्री एवं नगरीय विकास मंत्रीसेजनपद पंचायत देवरी के पूरे भ्रष्ट्राचार मामलों में जल्द से जल्द उच्च स्तरीय जांच कराने एवं संबंधित अधिकारी लापरवाही पूर्वक अनियमितताओं तथा भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रहे हैजिसमें सख्त कार्रवाई की मांग की है एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पूरे मामले में सहयोग कर भाजपा सरकार को बदनाम कर रहे हैं जिनके संबंध में भीलिखित शिकायत की है ।

संदीप बबलू जैन
जिला महामंत्री किसान मोर्चा भाजपा सागर

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version