कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बहादुर सागर तालाब का लिया जायजा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बहादुर सागर तालाब का लिया जायजा | New India Times

झाबुआ जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा दोपहर चिलचिलाती धूप में अचानक बहादुर सागर तालाब जो सर्किट हाउस झाबुआ के पास पहुंचे। यहां पर तालाब गहरीकरण के साथ इसे बेहतर तरीके से सौंदर्यकरण के लिए आमजनों से चर्चा की एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की कार्य में रात दिन मेहनत कर इस तालाब के सौंदर्यकरण में सहयोग करें। जेसीबी मशीन यहां पर उपलब्ध थी और गांव के लोग ट्रैक्टर लेकर उपजाऊ मिट्टी लेने के लिए पहुंच चुके थे। इन्हें तत्काल जेसीबी से यहां की मिट्टी उनके ट्रैक्टरों में भरवा दी गई और अपने खेतों के लिए रवाना की गई।

इसके अतिरिक्त आह्वान किया कि इस तालाब को गहरीकरण करने पर जो भी उपजाऊ मिट्टी निकलेगी वह ले जाया जा सकता है। आसपास के झाड़ियों को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ एल एन गर्ग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एल एस डोडिया, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग विजय सिंह पवार, एस.डी.ओ.पीडब्ल्यूडी डी.के. शुक्ला, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन राठी, जिला खनि. अधिकारी धमेन्द्र चौहान, पार्षद पपीश पानेरी, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह राठौड़ बापू सा टावर, गणमान्य नागरिक, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि भी तत्काल यहां पर पहुंच गए और कार्य में सहयोग के लिए आश्वासन भी दिया।
कलेक्टर मिश्रा ने बताया कि इस तालाब का गहरीकरण करने में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मन्नू बेन डोडियार के पुत्र रवि के द्वारा जेसीबी निःशुल्क उपलब्ध कराकर जो सहयोग दिया है.

उसके लिए धन्यवाद दिया है। इसके अतिरिक्त सामाजिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों से आव्हान किया है कि नगर को स्वच्छ सुदंर बनाने में सहयोग करें एवं इस तालाब को जिले का सबसे सुन्दर स्वच्छ और आकर्षक बनाए।

इस कार्य से झाबुआ के सभी हैंडपंप रिचार्ज तो होंगे ही, साथ ही पर्यावरण के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा और तालाब के सौंदर्यकरण करने के साथ ही झाबुआ वासियों को अनुपम सौगात देने की दिशा में हम हर संभव प्रयास भी करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version