किसानों की समस्याओं को लेकर पर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे युवा नेता हर्षित सिंह ठाकुर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

किसानों की समस्याओं को लेकर पर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे युवा नेता हर्षित सिंह ठाकुर | New India Times

जिले के 4 केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी की जा रही है। इन केंद्रों पर बारदान नहीं होने और वर्षा की बूंदाबांदी शुरू होते ही किसानों में हड़कंप मच गया था। किसानों की फसल केंद्रों पर खुले में पड़ी हुई होने से किसान चिंतित थे लेकिन ज़िम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिए जाने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की इन परेशानियों को देखते हुए कांग्रेस युवा नेता युथ आइकॉन हर्षित सिंह ठाकुर ने रेणुका कृषि उपज मंडी के एमागिर्द सोसायटी शिरपुर सोसाइटी केंद्र पर पहुंचे और यहां पर किसानों ने अपनी परेशानियों से अवगत कराया, जिसके बाद कांग्रेस युवा नेता हर्षित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सभी किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां पर युवा नेता हर्षित सिंह ठाकुर ने कृषि अधिकारी से मुलाकात कर किसानों की समस्या बताई। जिसके बाद अधिकारियों ने भी जल्द ही बारदान की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया और किसानों की ऊपज तुलाई जल्द ही शुरू करने की बात कही। आश्वासन मिलने के बाद किसान केंद्रों पर पहुंचे। दरअसल जिले में 24 मार्च से समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी की जा रही है। 500 से अधिक किसानों को एक साथ मैसेज आने से सभी किसान अपनी उपज केंद्रों पर लेकर पहुंच गए, लेकिन यहां पर रखरखाव और बारदान की कमी होने के कारण किसानों की उपज नहीं तुल पा रही है। कल दोपहर के समय बूंदाबांदी होने से किसानों की पेशानी पर चिंता की लकीरें बढ़ गई थीं। युवा नेता हर्षित सिंह ठाकुर के साथ पहुंचे किसानों ने कृषि अधिकारी से समस्या बताई जिसके बाद अधिकारी ने जल्द ही किसानों की समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version