भोपाल पुलिस द्वारा महिला व बाल सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों की झुग्गी बस्तियों में महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरुक | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल पुलिस द्वारा महिला व बाल सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों की झुग्गी बस्तियों में महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरुक | New India Times

महिला एवं बाल सुरक्षा व जागरूकता हेतु आज दिनांक 21/5/ 2022 को एसीपी निशातपुरा ऋचा जैन, थाना निशातपुरा ऊर्जा डेस्क, सेवा भारती संस्था शंकराचार्य मंडल ने मिलकर विभिन्न थाना क्षेत्र मे झुग्गी बस्तियों मे रहने वाली 13 से 18 वर्ष की नाबालिक बच्चियों व महिलाओं के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जन संवाद मे ऋचा जैन द्वारा बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध, गुड टच बैड टच, नशीले पदार्थों के सेवन के संबंध में, मोबाइल एवं सोशल नेटवर्किंग साइट का बुद्धिमता से उपयोग के संबंध में, डायल 100 के कार्य में उपयोगिता के संबंध में एवं अपने आसपास पीड़ित बच्चे और महिलाओं को पुलिस तक पहुंचाने के संबंध में जागरूक किया गया कार्यक्रम में लगभग 250 बालिकाएं व 20 सेवा भारती शंकराचार्य मंडल कि महिलाएं उपस्थित रही व ऊर्जा डेस्क निशातपुरा का स्टाफ उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version