सायबर ठगों द्वारा क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉईंट के नाम पर लोगों को बनाया जा रहा है ठगी का शिकार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सायबर ठगों द्वारा क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉईंट के नाम पर लोगों को बनाया जा रहा है ठगी का शिकार | New India Times

भोपाल पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि ऐसे फोन कॉल से सावधान रहें जो क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉईंट को सेटलमेन्ट करने एवं शॉपिंग करने का बोलते हैं।
उन्होंने कहा है कि क्रेडिट कार्ड या रिवॉर्ड पॉईंट से किसी भी प्रकार की शॉपिंग करते समय उसकी सत्यता एवं विश्वसनीयता की जांच करने के उपरांत ही शॉपिंग या व्यवसाय करें। क्रेडिट कार्ड की जानकारी एवं ओ.टी.पी किसी से भी सांझा न करें। वर्तामान में सायबर ठगो द्वारा क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉईंट सेटलमेन्ट करने एवं शॉपिंग करने का बोलते हैं, जो लोग उनके झांसे में आते हैं वह ठगी का शिकार हो जाते हैं।
ऐसे में भोपाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि
निम्न बातों का हमेशा ध्यान रखें;-

  1. बैंक या कम्पनी द्वारा रिवॉर्ड पॉईंट या केश रिवॉर्ड देने के नाम पर कोई कॉल या फोन नही किया जाता है।
  2. क्रेडिट कार्ड कम्पनी/बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड की जानकारी व ओ.टी.पी कॉल कर नही मांगा जाता है।
  3. ऑनलाईन शॉपिंग करते समय सतर्क रहें एवं सायबर ठगों से बचे।
  4. ऑनलाईन खरीददारी के लिए ऐसे बैंक खाता का इस्तेमाल करें जिसमें कम बैलेंस हो।
  5. किसी भी अननॉन बेवसाईट से कोई एप्पलीकेशन डाउनलोड न करें।
  6. कभी भी किसी के साथ अपना ओपीट/सीवीवी/पासवर्ड/पिन आदि शेयर न करें।
  7. ऑनलाईन अथवा फोन पर दिये गये लुभावने वाले ऑफर के लालच में न पड़ें ।
  8. किसी अननॉन लिंक पर क्लिक न करें।
  9. कैश बैक या कैश रिवॉर्ड के नाम पर प्राप्त मैसेज में दिये गये नंबर पर कॉल न करें जानकारी के लिए अपने बैंक में जाकर जानकारी प्राप्त करें।

भोपाल पुलिस ने कहा है कि सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 155260 पर दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version