बुरहानपुर ज़िले के दो शासकीय विद्यालयों में एक ही विषय में 200 से अधिक छात्र छात्राओं को अनुत्तीर्ण कर माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा उनके भविष्य के साथ किया गया खिलवाड़ | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

बुरहानपुर ज़िले के दो शासकीय विद्यालयों में एक ही विषय में 200 से अधिक छात्र छात्राओं को अनुत्तीर्ण कर माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा उनके भविष्य के साथ किया गया खिलवाड़ | New India Times

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर ज़िले में दो शासकीय विद्यालयों में एक ही विषय में 200 से अधिक छात्र छात्राओं को अनुत्तीर्ण कर माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल को ज्ञापन सौंप कर दोनों शासकीय उर्दू विद्यालयों के परीक्षा परिणाम का पुनर्मूल्यांकन कर पुनः परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग की है।

बुरहानपुर ज़िले के दो शासकीय विद्यालयों में एक ही विषय में 200 से अधिक छात्र छात्राओं को अनुत्तीर्ण कर माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा उनके भविष्य के साथ किया गया खिलवाड़ | New India Times

इस मौके पर रवि परमार ने NIT संवाददाता से बात करते हुए आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा बुरहानपुर जिले के दो शासकीय उर्दू विद्यालयों के कला एवं वाणिज्य संकाय के एक ही समुदाय के सभी छात्र छात्राओं को एक ही विषय अर्थशास्त्र विषय में अनुत्तीर्ण कर दिया गया जो कि एक धर्म समुदाय विशेष के साथ भेदभाव की भावना से किया गया है। उन्हों ने कहा कि बुरहानपुर जिले के शासकीय उर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैराती बाजार बुरहानपुर और शासकीय उर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरीरपुरा बुरहानपुर के 200 से अधिक छात्र छात्राओं को अनुत्तीर्ण कर दिया गया जो कि छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा किसी एक समुदाय विशेष के छात्र छात्राओं के साथ भेदभाव का रवैया बहुत गलत हमने मांग कि है कि जिस कमेटी द्वारा उत्तरपुस्तिका चेक की गई है उस पर कारवाई कर पुनर्मिल्यांकन कर पुनः परीक्षा परिणाम जारी करें।

इस मौके पर सोहन मेवाड़ा अक्षय तोमर समर्थ समधिया भव्य सक्सेना लक्की चौबे उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version