रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मिशन नगरोदय मंगलवार को नगर पालिका दमुआ के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के पी चौहान, नपा कर्मचारियों का अमला, ने सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।
श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधे प्रसारण में मिशन नवोदय मैं दी गई 21000 करोड़ की सौगातों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्ट्रीट वेंडर योरफीकजना, पेयजल योजना, संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री स्व:निधि योजना, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक योजना,अमृत 2.0 योजना, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में छात्र- छात्राओं को मूंग का वितरण विधासभा प्रभारी आशीष ठाकुर, योगेश साहू, मनोज दवण्डे, सूरज चौधरी, किरण खातरकर गणमान्यों द्वारा वितरण किया गया। इस अवसर पर जन शिक्षक, पालक शिक्षक उपस्थित रहे, कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारियों के नदारद पर विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।
