यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मध्य प्रदेश के प्रख्यात इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार रिजवान अंसारी (खंडवा) की हुई ताजपोशी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मध्य प्रदेश के प्रख्यात इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार रिजवान अंसारी (खंडवा) की हुई ताजपोशी | New India Times

पत्रकारों के हितों की अभिरक्षा के लिए, उन के अधिकारों की लड़ाई को अच्छे ढंग से अंजाम देने के लिए यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन नामक संगठन का गठन करके प्रदेश स्तर पर इसका विधिवत पंजीयन भी कराया गया है। यूनाइटेड ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मध्य प्रदेश के प्रख्यात एवं सक्रिय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार रिज़वान अंसारी खंडवा की ताजपोशी की गई है। उनकी इस ताजपोशी से ज़िले सहित प्रदेश के पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है और सभी ने इस ताजपोशी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए एक स्वर में कहा कि विगत कुछ माह पूर्व खंडवा में पत्रकारों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित करके उन्हें एकजुट करने का सेहरा श्री रिज़वान अंसारी को जाता है। उम्र में छोटे और बड़े को लेकर चलने वाली अपनी यूनिक कार्यशैली से प्रभावित करने वाली इस योग्य शख्सियत की नियुक्ति यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष के रूप में की गई है,सर्वत्र इस नियुक्ति की प्रशंसा की जा रही है।श्री रिजवान अंसारी ने बताया कि इस नवगठित संगठन यूनाइटेड ट्रेस ऑर्गेनाइजेशन के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं को शासन प्रशासन के सम्मुख बुलंद आवाज़ में पेश किया जाएगा। पत्रकारों की किसी भी समस्याओं पर श्री अंसारी कंधे से कंधा मिलाकर अपने साथियों के साथ प्रदेश के पत्रकार साथियों के साथ खड़े हैं। श्री अंसारी ने यह भी बताया कि पत्रकारों के समस्त राष्ट्रीय संगठनों का एक संयुक्त राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन दिल्ली में जुलाई 2022 में आयोजित किए की जाने की योजना प्रस्तावित एवं विचाराधीन है, इसे शीघ्र ही अंतिम रूप दिया जा कर कार्यक्रम की विधिवत घोषणा की जाएगी। उन्हों ने यह भी बताया कि अक्टूबर 2022 में भोपाल में प्रदेश के पत्रकारों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन भी आयोजित किए जाने की योजना प्रस्तावित एवं विचाराधीन है तथा इस पर समग्र रूप से विचार उपरांत शीघ्र ही अंतिम रूप दिया जाएगा। श्री रिजवान अंसारी ने बताया कि यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन के माध्यम से कुटुंब ऐप लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से भी इच्छुक पत्रकारगण सदस्यता ऑनलाइन ग्रहण कर सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version