युवक की गोली मारकर हत्या, 20 मीटर की दूरी पर मौजूद थी पुलिस टीम, पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; ​
युवक की गोली मारकर हत्या, 20 मीटर की दूरी पर मौजूद थी पुलिस टीम, पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप | New India Timesआज रात्रि करीब 9:30 बजे थाना दरगाह शरीफ के छावनी चौराहे पर बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी और फरार हो गए। घटनास्थल से 20 मीटर की दूरी पर पुलिस की मौजूदगी सवालों के घेरे में आ गई है। ​
युवक की गोली मारकर हत्या, 20 मीटर की दूरी पर मौजूद थी पुलिस टीम, पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार छोटी तकिया जिला बहराइच निवासी गुड्डू (30) पुत्र शाहिद पर थाना दरगाह शरीफ के छावनी चौराहे पर बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। जबकि पास ही महज 20 मीटर की दूरी पर पुलिस टीम मौजूद थी। घटना स्थल के पास पुलिस की मौजूदगी एक बार फिर पुलिसिया कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रही है। आखिर घटना के समय घटनास्थल से महज 20 मीटर से भी कम फासले पर मौजूद वाजरा पुलिस टीम की गिरफ्त से हमलावर कैसे बच निकले यह काफी अहम सवाल है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version