गुना ज़िले में हुई घटना को लेकर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने बुलाई आपात बैठक | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

गुना ज़िले में हुई घटना को लेकर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने बुलाई आपात बैठक | New India Times

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रात: निवास कार्यालय में आपात बैठक बुलाकर गुना जिले में कल मध्य रात्रि पुलिसकर्मियों और शिकारियों के मध्य हुई गोलीबारी की घटना और पुलिसकर्मियों की मृत्यु के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक में निर्देश दिए कि पुलिस द्वारा तत्काल इस घटना के दोषी अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घटना स्थल पर विलम्ब से पहुंचने पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर को दोषी मानते हुए उन्हें हटाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस घटना में शहादत देने वाले तीनों पुलिस के साथी सब इंस्पेक्टर श्री राजकुमार जाटव, आरक्षक श्री नीरज भार्गव और आरक्षक श्री संतराम की शहादत व्यर्थ नहीं जाने दी जाएगी। इन्होंने कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने जीवन को न्यौछावर किया है। उन्हें शहीद का दर्जा देकर परिजन को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि दी जाएगी। साथ ही परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में लिया जाएगा।

गुना ज़िले में हुई घटना को लेकर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने बुलाई आपात बैठक | New India Times

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जो शहीद हुए हैं उनका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार हो। अंत्येष्टि में मंत्रीगण, जन-प्रतिनिधि और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हों।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारे पुलिस के मित्रों ने शिकारियों का मुकाबला करते हुए शहादत दी है। इस घटना में दोषी अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो इतिहास में उदाहरण बनेगी। अपराधियों की पहचान हो गई है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि प्रकरण में सख्त कार्रवाई की जाए। यह कार्रवाई उदाहरण बनाना चाहिए।

बैठक में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव जनसंपर्क श्री राघवेंद्र कुमार सिंह, एडीजी श्री आदर्श कटियार और ओएसडी मुख्यमंत्री कार्यालय श्री योगेश चौधरी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article